चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के स्वागत सम्मान कार्यक्रम के साथ 26 फरवरी को रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता होगी आयोजित
आगामी 26 फरवरी को विधायक चंद्रभान सिह आक्या की जीत को लेकर रात्रि कालीन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा और स्वागत सम्मान अभिनंदन कार्यक्रम भी किया जाएगा। पार्षद बाल किशन भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि संगम महादेव मंदिर पर विधायक चंद्रभान सिह आक्या की जीत को लेकर रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता और स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।