चित्तौड़गढ़: बोरदा में महिला को PHE कर्मचारी होने का झांसा देकर तीन बदमाश दिनदहाड़े कार में भर ले गए बकरियों के 10 बच्चे
महिला को PHE कर्मचारी होने का झांसा देकर 3 बदमाश बकरियों के 10 बच्चे उड़ा ले गए। शिव सिंह जी का खेड़ा निवासी दिव्या पत्नी मांगीलाल रावत ने चंदेरिया थाने में रिपोर्ट दी कि बोरदा स्थित खेत पर तीन अज्ञात लोग एक कार लेकर आये। एक पानी पीने के बहाने रुक गया। उधर, उसके साथियो ने बकरियों के बच्चे कार में भर लिए। वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश भाग चुके थे।