चित्तौड़गढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान का जवाब देते हुए सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा- कांग्रेस नहीं है डूबता हुआ जहाज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान का किया पलटवार कांग्रेस डूबता हुआ जहाज नही है:- पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ,राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमले को लेकर जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज नहीं है कांग्रेस पार्टी देश की 138 साल पुरानी पार्टी है।