चित्तौड़गढ़: भाजपा चंदेरिया मंडल अध्यक्ष राजोरा ने किया कार्यकारिणी का ऐलान, 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री बनाये
भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की सहमति से चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजोरा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में गिरधारीसिंह राज पुरोहित, चन्द्र सिंह शेखावत, घनश्याम मेनारिया, महिपाल सिंह बडंग,भगवानलाल भोई, रामचन्द्र मेवाड़ा, भंवर नायक, विमला शर्मा को उपाध्यक्ष, कैलाशचन्द्र अग्रवाल, शांतिलाल शर्मा, संजय सुहालका को महामंत्री मनोनीत किया गया।