चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा किए गए आह्वान पर शहर में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान किए बंद
चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा किए गए आह्वान पर शहर में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान आज किए बंद। जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा आह्वान किया गया था कि माह के प्रत्येक लास्ट रविवार को सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस के तहत आज शहर में सन्नाटा छाया रहा।