कुटुंबा: दोमुहान छठ घाट पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
बतरे और बटाने नदी के पावन संगम स्थल भास्कर नगर दोमुहान, सड़सा स्थित सूर्य मंदिर एवं छठ घाट पर इस वर्ष छठ पर्व के दौरान आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। यहां छठ पूजा के अवसर पर लगने वाला मेला औरंगाबाद जिले के प्रमुख छठ मेलों में शामिल है। प्रत्येक वर्ष दो लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना और अर्घ्य अर्पित करने के लिए यहां पहुंचते हैं।