Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
image
image
image
image

गया, 02 जून 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण हेतु एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग के निर्देशों के आलोक में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए: 1. 60 दिनों का अल्टीमेटम: राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सभी नई और पुरानी अवैध संरचनाओं को अगले 60 दिनों के भीतर हटाने/ध्वस्तीकरण का सख्त निर्देश दिया गया। 2. निगरानी दल का गठन: सड़क सुरक्षा की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए “संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल” का गठन किया गया, जो नियमित रूप से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा। 3. सख्त कार्रवाई: अवैध पार्किंग, अनाधिकृत प्रवेश/निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। 4. नियमित समीक्षा: टास्क फोर्स हर पखवाड़े समीक्षा बैठक करेगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने (1) जीटी रोड जो बाराचट्टी डोभी शेरघाटी से आमस तक सड़क के लिए टास्क फोर्स टीम गठन किया है। 2. पटना गया डोभी नेशनल हाईवे के लिए टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। 3. गया टिकारी कोच दाउदनगर औरंगाबाद सड़क के लिए टास्क फोर्स टीम गठन किया गया है। 4. गया नगर मानपुर वजीरगंज हिसुआ सड़क के लिए टास्क फोर्स टीम गठन किया गया है। 5. नवनिर्माणाधीन अमस दरभंगा एक्सप्रेसवे सड़क के लिए ट्रांसपोर्ट का टीम गठन किया गया है। उपरोक्त सभी प्रमुख सड़कों के लिए बनाए गए टास्क फोर्स टीम को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने सड़कों का भौतिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही सड़क के किनारे स्थाई एवं अस्थाई संरचनाओं, झोपड़ी, ठेला खोमचा इत्यादि को नोटिस निर्गत करेंगे साथ ही सर्विस रोड के किनारे लगने वाले अतिक्रमण, नाला के ऊपर लगने वाले अतिक्रमण, सड़क के ड्रेनेज सिस्टम पर लगने वाले अतिक्रमण इत्यादि का जांच करेंगे एवं नोटिस निर्गत करते हुए अतिक्रमण हटाएंगे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यातायात सुचारू रखने एवं रोड एक्सीडेंट को रोकथाम के उद्देश्य से सड़कों के किनारे बिना इजाजत/ अनऑथराइज्ड तरीके से सड़क किनारे वाहनों के पार्किंग को हर हाल में रोकना है ताकि रोड एक्सीडेंट कम से कम हो। प्राय सड़क के किनारे बड़े वाहन खड़ा रहने से रोड एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में हर पैच पर अवैध रूप से रोड पर खड़े-बड़े वाहन को हटाने के लिए क्रेन मौजूद रखें साथ ही अपने-अपने क्षेत्र के सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित रखें। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि हाईवे सेफ्टी जोन के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी विभाग किसी को अनापत्ति प्रमाण पत्र या लाइसेंस निर्गत नहीं करेगा। बैठक में ज़िला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात उपस्थित थे, साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Transport Department, Government of Bihar Ministry of Transport and Logistics - Ethiopia

102 views | Gaya, Bihar | Jun 2, 2026

MORE NEWS