परिहार: बेतहा में आवर हुसैन का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में बेला थाना क्षेत्र के बेतहा निवासी आवर हुसैन की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में दूसरे बाइक सवार की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। पोस्टमार्टम के बाद जब आवर हुसैन का शव बेतहा पहुंचा तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारक