#अलीगढ़। भमोला गांव में जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदू एकता का संदेश देने के लिए बीजेपी के ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी डॉ. निशित शर्मा ने स्थानीय लोगों को एकजुटता का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों से जातिगत भेदभाव से दूर रहकर एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। इस पहल के तहत डॉ. निशित शर्मा अब गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को एकजुटता के प्रति जागरूक करेंगे। उनका उद्देश्य समाज में जातिगत दूरियां कम कर लोगों को एक मंच पर लाना है।
#Aligarh #HinduEkta #Bhamola #NishitSharma #SamajikEkta #CasteFreeSociety #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 28, 2026