बाह: मोहल्ला रघुनाथपुरा में बंदर के हमले से छत से नीचे गिरी महिला, हुई गंभीर रूप से घायल
पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रघुनाथपुरा में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला अपनी छत पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर दिया बंदर से बचने के चलते वह छत से नीचे गिर गई, और गंभीर रूप से घायल हो गई,वहीं परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।