सिंगरौली: खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड पर हमला, नर्सों के साथ बदसलूकी, वीडियो वायरल
सिंगरौली जिले के खुटार इलाके में सोमवार रात तकरीबन 12:00 बजे दो लोगों ने खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर गार्ड के साथ में गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही नसों के साथ भी दुर्व्यवहार किया है। जिसका बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।