सिंगरौली: साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर ठगी करने वालो से रहें सावधान : एसपी निवेदिता गुप्ता
जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर साइबर ठगी को लेकर जिले के नागरिकों को जागरुक किया और डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्दों का प्रयोग कर साइबर ठगी करने वालों से सावधान रहने की अपील भी की है साइबर फ्रॉड की जानकारी तत्काल 1930 पर संपूर्ण शिकायत दर्ज कराएं और अपने नजदीकी थाने में भी सूचना दें।