कन्नौज: उदेतापुर गांव निवासी एक विवाहिता की हुई मौत, मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का लगाया आरोप
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के उदेतापुर गांव निवासी विवाहिता निशा की हत्या करने का मायके पक्ष के लोगो ने लगाया आरोप, विवाहिता की बहन ने बताया की उसकी बहन की शादी उदेतापुर निवासी अमित के साथ हुई थी और उसकी बहन 3 महा की गर्भवती थी जिसकी शादी के बाद से ही अमित व उसके घर के लोग विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।