कन्नौज: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या मामले में खुलासा, जमीन विवाद में रुपए लेनदेन बनी वजह - एसपी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कन्नौज के जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र कन्नौज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामदुलारे की हत्या मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में रूपों के लेनदेन मारपीट की वजह बनी जिसमें रामदुलारे की मौत हुई थी। ठठिया थाना क्षेत्र में कर्मी का शव मिला था।