कन्नौज: शहर के पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, मंत्री असीम अरुण और अधिकारियों ने किया योग
शहर के पुलिस लाइन में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन देखने को मिला है। इस आयोजन के दौरान मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। मंत्री ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद व अन्य अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। मंत्री ने मंच से संबोधन करते हुए योग के बारे में बताया है। जिला का सबसे प्रमुख आयोजन पुलिस लाइन में रहा था।