कन्नौज: एसपी ने सप्ताह भर के भीतर लगातार दूसरी बार पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की दूसरी सूची जारी की है
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा देर रात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसपी के द्वारा सप्ताह भर के भीतर पुलिस कर्मियों के तबादले की दूसरी सूची जारी की गई है। स्थानांतरण कि इस सूची में आरक्षी और मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात 35 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।