कोरांव: धाव में लाभार्थी ने खुद बनवाया कूप, जगत प्रधान सचिव पर ग्राम निधि से ₹1,31,000 निकालने का आरोप, जांच जारी
विकासखंड कोरांव के गांवो में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग व बंदरबांट जारी है। लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। विकास खंड कोरांव ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें लाभार्थी के द्वारा खुद अपने कूप का जगत निर्माण कार्य कराया गया। लेकिन प्रधान व सचिव ने एक लाख 31 हजार रुपए कूप जगत निर्माण कार्य के नाम पर ग्राम निधि के पैसे निकल लिए।