चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी थाना पुलिस ने डीएसटी बाड़मेर के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के 6 साल पुराने मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नारायणराम जाट का पुत्र है और खारा, थाना रामसर, का रहने वाला है।