पीरटांड: उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने जिला परिषद कैंपस स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वीप एक्टिविटी को लेकर बैठक की
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने स्वीप एक्टिविटी को लेकर 2 बजे जिला परिषद कैंपस स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा निर्वाचन 2024 को सफल बनाने के लिए जिला स्वीप कोषांग के द्वारा वृहत प्रचार-प्रसार करने पर चर्चा हुई।