पीरटांड: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता भवन में गंदगी को देखकर अधिवक्ता संघ के महासचिव चुनूकांत भड़के
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता भवन में गंदगी को देखकर गुरूवार को 2:00 बजे अधिवक्ता संघ के महासचिव चुनूकांत भड़क गए।इन्होंने कहा कि गंदगी से अधिवक्ताओं को स्वस्थ में गड़बड़ी हो सकती है और गंदगी को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सफाई कर्मी पर जमकर फटकार लगाते हुए इन्होंने कहा कि अगर साफ सफाई अच्छे से नहीं हुई तो तमाम सफाई कर्मी को अधिवक्ता भवन से हटा दिया जाएगा।