पीरटांड: बरवाडीह मानसरोवर तालाब में शनिवार रात 2:00 बजे तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दौर चलता रहा
बरवाडीह मानसरोवर तालाब में शनिवार रात के 2:00 बजे तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दौर चलता रहा। यहां पूरे शहर भर के प्रतिमा को बारी-बारी से लाया गया और नाव से तालाब के बीच ले जाकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के भीड़ तालाब के किनारे उमड़ पड़ी थी। मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।