पीरटांड: विधायक सुदिव्य ने बीमार भाजपा नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता के पुलिस लाइन आवास जाकर दी आर्थिक मदद
सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता के गंभीर रूप से बीमार होने पर बुधवार सुबह पुलिस लाईन आवास जाकर 50 हजार का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त विवेकाधीन कोष से 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक उनके आवास पर जाकर उनके हाथों में दिया तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।