बाड़ी: बाड़ी पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bari, Dholpur | Jan 17, 2026 बाड़ी थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को ताहिर पुत्र बाबर की कार पेंटिंग व रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोर दो बैटरियां और एक स्टेफनी टायर चोरी कर ले गए थे। घटना