सारठ: एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सुखजोरा गांव से साइबर आरोपी को हिरासत में लिया, बैंक खाते व मोबाइल की जांच जारी
Sarath, Deoghar | Apr 11, 2026 SP सौरभ के निर्देश पर सारठ पुलिस ने प्रतिबिंब एप की मदद से शनिवार शाम 7 बजे सुखजोरा गांव से एक साइबर आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं बताया गया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी करके हिरासत में लिए गए साइबर आरोपी के बैंक खाते में हुए लेनदेन व मोबाइल को भी पुलिस खंगाल रही है। लेकिन हिरासत में लिए युवक के नाम का खुलासा करने से पुलिस परहेज भी कर रही है।