Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

बड़गांव: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत फतहसागर झील में कायकिंग-कैनाईंग स्पर्धा हुई शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Badgaon, Udaipur | Dec 2, 2025
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत फतहसागर झील में कायकिंग-कैनाईंग स्पर्धा हुई शुरू, देश भर आए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील मंगलवार को उस वक्त खेलों के साहसिक रोमांच की साक्षी बनी, जब खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के तहत कायकिंग एवं कैनाईंग प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।

MORE NEWS

international Fact : अमेज़न नदी — धरती की सबसे विशाल जलधारा!

🌎 अमेज़न नदी — धरती की सबसे विशाल जलधारा!
हर सेकंड लगभग 2,09,000 घन मीटर पानी अटलांटिक महासागर में उंडेलने वाली अमेज़न नदी दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदियों में से एक है। इसकी अपार जलराशि का असर इतना बड़ा है कि समुद्र का खारा पानी भी तट से लगभग 160 किलोमीटर दूर तक मीठा हो जाता है।
सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों जीवों, घने वर्षावनों और पूरे वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा — अमेज़न, प्रकृति की अद्भुत शक्ति का जीवंत उदाहरण है। :::
Caption:
💧 दुनिया की सबसे विशाल नदी, जो समुद्र का पानी भी मीठा कर देती है! 🌎 #AmazonRiver #AmazingFacts #Nature #LakeCityKnowledge #GeographyFacts #DidYouKnow

international Fact : अमेज़न नदी — धरती की सबसे विशाल जलधारा! 🌎 अमेज़न नदी — धरती की सबसे विशाल जलधारा! हर सेकंड लगभग 2,09,000 घन मीटर पानी अटलांटिक महासागर में उंडेलने वाली अमेज़न नदी दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदियों में से एक है। इसकी अपार जलराशि का असर इतना बड़ा है कि समुद्र का खारा पानी भी तट से लगभग 160 किलोमीटर दूर तक मीठा हो जाता है। सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों जीवों, घने वर्षावनों और पूरे वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा — अमेज़न, प्रकृति की अद्भुत शक्ति का जीवंत उदाहरण है। ::: Caption: 💧 दुनिया की सबसे विशाल नदी, जो समुद्र का पानी भी मीठा कर देती है! 🌎 #AmazonRiver #AmazingFacts #Nature #LakeCityKnowledge #GeographyFacts #DidYouKnow

Badgaon, Udaipur | Jun 12, 2026

श्री लाडले लाल प्रभु को सुखपाल में विराजित कर मोती महल चौक में अद्भुत गोलोक की छटा में सिंह मंडप में सिंहासन पर प्रभु को गोप,गोपी,सखियां एवं गौ माता एवं गोवत्स के मध्य विराजित किया गया इस अवसर पर प्रभु के सम्मुख छोटे-छोटे गौ वत्स (बछड़े) ठाकुर जी के सम्मुख अपनी अठखेलियां कर प्रभु को रिझा रहे थे एवं प्रभु के सम्मुख असंख्य काठ के गौवंश गौ लोक का आनंद अनुभव करा रहे थे। इस अलौकिक मनोरथ में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा समस्त वल्लभ कुल सहित बिराज कर प्रभु के अलौकिक मनोरथ में प्रभु को खूब लाड लड़ाए व आरती उतारी।

श्री लाडले लाल प्रभु को सुखपाल में विराजित कर मोती महल चौक में अद्भुत गोलोक की छटा में सिंह मंडप में सिंहासन पर प्रभु को गोप,गोपी,सखियां एवं गौ माता एवं गोवत्स के मध्य विराजित किया गया इस अवसर पर प्रभु के सम्मुख छोटे-छोटे गौ वत्स (बछड़े) ठाकुर जी के सम्मुख अपनी अठखेलियां कर प्रभु को रिझा रहे थे एवं प्रभु के सम्मुख असंख्य काठ के गौवंश गौ लोक का आनंद अनुभव करा रहे थे। इस अलौकिक मनोरथ में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा समस्त वल्लभ कुल सहित बिराज कर प्रभु के अलौकिक मनोरथ में प्रभु को खूब लाड लड़ाए व आरती उतारी।

Badgaon, Udaipur | Jun 11, 2026

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया वॉल सिटी एवं झील किनारे क्षेत्रों का निरीक्षण

सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश।
सीवरेज चैंबर में रसोई अपशिष्ट देख दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ वॉल सिटी एवं झील किनारे स्थित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण, स्वच्छता, पंपिंग स्टेशनों की कार्यप्रणाली तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम चांदपोल पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे पैदल भ्रमण करते हुए घड़ियां देवरा, बागौर की हवेली, गणगौर घाट, लाल घाट, दाइजी पुलिया, चांदपोल बाहर, नागा नगरी एवं ब्रह्मपोल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे तथा वहां सीवरेज एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
सीवरेज चैंबर में किचन अपशिष्ट मिलने पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने झील किनारे स्थित कुछ सीवरेज चैंबरों के ढक्कन खुलवाकर उनकी स्थिति की जांच की। चैंबरों में रसोईघर से निकलने वाले अपशिष्ट एवं ग्रीसयुक्त कचरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलक्टर ने कहा कि किचन अपशिष्ट के कारण सीवरेज चैंबर बार-बार जाम हो रहे हैं, जिससे ओवरफ्लो होकर दूषित पानी झीलों में पहुंच रहा है। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं होटल संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रीस चैंबर नहीं होने पर सीज होंगे प्रतिष्ठान।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों ने अपने परिसर में अनिवार्य ग्रीस चैंबर स्थापित नहीं किए हैं तथा जिनका रसोई अपशिष्ट सीधे सीवरेज लाइन में प्रवाहित हो रहा है, ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीजिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि झीलों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पिछोला झील के पानी का लिया  सैंपल।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शरद सक्सेना को पिछोला झील का सैंपल लेने के निर्देश दिए तथा जल गुणवत्ता की जांच करवाने तथा आवश्यक परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नागा नगरी एवं सीसारमा पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने नागा नगरी पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर सीवरेज अपशिष्ट के संग्रहण एवं पंपिंग प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं आने देने तथा पंपिंग स्टेशन के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सीसारमा पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पिछोला झील को प्रदूषणमुक्त रखने के उद्देश्य से सीसारमा गांव के लगभग 800 घरों को 62 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके लिए यहां 1 एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसकी कार्यप्रणाली की जानकारी जिला कलक्टर को दी गई।
पिछोला झील संरक्षण को लेकर ड्रोन से होगा सर्वे, जल्द गठित होगी टीम।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पिछला झील संरक्षण को लेकर ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं। झील के चारों ओर किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण या व्यापारिक प्रतिष्ठान से कोई अपशिष्ट झील में तो नहीं गिर रहा है इसकी जानकारी हेतु ड्रोन से सर्वे करवाया जाएगा। इस कार्य हेतु जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो ड्रोन एवं नाव के माध्यम से पिछोला झील के चारों ओर सघन निरीक्षण करेगी।
निर्माणाधीन फूड कोर्ट का भी लिया जायजा
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने निगम आयुक्त के साथ रानी रोड स्थित निर्माणाधीन फूड कोर्ट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फूड कोर्ट के निर्माण के दौरान उद्यान के मूल स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाए कि उद्यान क्षेत्र सुरक्षित रहे तथा हरित क्षेत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरानयूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, नगर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा,  लखनलाल बेरवा, अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शरद सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया वॉल सिटी एवं झील किनारे क्षेत्रों का निरीक्षण सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश। सीवरेज चैंबर में रसोई अपशिष्ट देख दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश। उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ वॉल सिटी एवं झील किनारे स्थित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण, स्वच्छता, पंपिंग स्टेशनों की कार्यप्रणाली तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम चांदपोल पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे पैदल भ्रमण करते हुए घड़ियां देवरा, बागौर की हवेली, गणगौर घाट, लाल घाट, दाइजी पुलिया, चांदपोल बाहर, नागा नगरी एवं ब्रह्मपोल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे तथा वहां सीवरेज एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सीवरेज चैंबर में किचन अपशिष्ट मिलने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने झील किनारे स्थित कुछ सीवरेज चैंबरों के ढक्कन खुलवाकर उनकी स्थिति की जांच की। चैंबरों में रसोईघर से निकलने वाले अपशिष्ट एवं ग्रीसयुक्त कचरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलक्टर ने कहा कि किचन अपशिष्ट के कारण सीवरेज चैंबर बार-बार जाम हो रहे हैं, जिससे ओवरफ्लो होकर दूषित पानी झीलों में पहुंच रहा है। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं होटल संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रीस चैंबर नहीं होने पर सीज होंगे प्रतिष्ठान। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों ने अपने परिसर में अनिवार्य ग्रीस चैंबर स्थापित नहीं किए हैं तथा जिनका रसोई अपशिष्ट सीधे सीवरेज लाइन में प्रवाहित हो रहा है, ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीजिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि झीलों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछोला झील के पानी का लिया सैंपल। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शरद सक्सेना को पिछोला झील का सैंपल लेने के निर्देश दिए तथा जल गुणवत्ता की जांच करवाने तथा आवश्यक परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नागा नगरी एवं सीसारमा पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने नागा नगरी पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर सीवरेज अपशिष्ट के संग्रहण एवं पंपिंग प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं आने देने तथा पंपिंग स्टेशन के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीसारमा पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पिछोला झील को प्रदूषणमुक्त रखने के उद्देश्य से सीसारमा गांव के लगभग 800 घरों को 62 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके लिए यहां 1 एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसकी कार्यप्रणाली की जानकारी जिला कलक्टर को दी गई। पिछोला झील संरक्षण को लेकर ड्रोन से होगा सर्वे, जल्द गठित होगी टीम। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पिछला झील संरक्षण को लेकर ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं। झील के चारों ओर किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण या व्यापारिक प्रतिष्ठान से कोई अपशिष्ट झील में तो नहीं गिर रहा है इसकी जानकारी हेतु ड्रोन से सर्वे करवाया जाएगा। इस कार्य हेतु जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो ड्रोन एवं नाव के माध्यम से पिछोला झील के चारों ओर सघन निरीक्षण करेगी। निर्माणाधीन फूड कोर्ट का भी लिया जायजा जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने निगम आयुक्त के साथ रानी रोड स्थित निर्माणाधीन फूड कोर्ट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फूड कोर्ट के निर्माण के दौरान उद्यान के मूल स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाए कि उद्यान क्षेत्र सुरक्षित रहे तथा हरित क्षेत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरानयूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, नगर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, लखनलाल बेरवा, अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शरद सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 11, 2026

बदला लेने के लिए खरीदी थी अवैध पिस्टल, कानोड़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उदयपुर। उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी रामकुमार भादू के सुपरविजन में थाना अधिकारी हुकुम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कानोड़ निवासी संजय पुत्र दिनेश के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन तथा दो कारतूस के खोल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके बड़े भाई नितेश पर कुछ समय पहले भींडर में अमर नामक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया था। इसी का बदला लेने और अमर की हत्या करने की नीयत से उसने कोटा निवासी दीपक से अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस खरीदे थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि अमर फिलहाल जेल में बंद है और आरोपी उसकी रिहाई का इंतजार कर रहा था ताकि वारदात को अंजाम दे सके। हालांकि कानोड़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी की खतरनाक योजना समय रहते नाकाम हो गई।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
#Udaipur #KanodPolice #ArmsAct #UdaipurPolice #CrimeNews #RajasthanNews #LakeCityNews

बदला लेने के लिए खरीदी थी अवैध पिस्टल, कानोड़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा उदयपुर। उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी रामकुमार भादू के सुपरविजन में थाना अधिकारी हुकुम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कानोड़ निवासी संजय पुत्र दिनेश के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन तथा दो कारतूस के खोल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके बड़े भाई नितेश पर कुछ समय पहले भींडर में अमर नामक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया था। इसी का बदला लेने और अमर की हत्या करने की नीयत से उसने कोटा निवासी दीपक से अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस खरीदे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि अमर फिलहाल जेल में बंद है और आरोपी उसकी रिहाई का इंतजार कर रहा था ताकि वारदात को अंजाम दे सके। हालांकि कानोड़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी की खतरनाक योजना समय रहते नाकाम हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। #Udaipur #KanodPolice #ArmsAct #UdaipurPolice #CrimeNews #RajasthanNews #LakeCityNews

Badgaon, Udaipur | Jun 11, 2026

श्रीजी प्रभु के अलौकिक मनोरथ में राजभोग दर्शन में श्रीजी प्रभु में"चांदी का बंगला" मनोरथ में प्रभु को उष्णकाल के श्रृंगार धरा श्रीजी प्रभु को चांदी के बंगले में किया विराजित ....... लाड़ले लाल प्रभु में राजभोग दर्शन में अलौकिक"बिराजत सगन कुंज की ओट"के मनोरथ में लाड़ले लाल प्रभु को तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने हरे भरे संघन कुंज की कंदरा में प्रभु को विराजित कर लाड लड़ाए....... श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में "आवत मोहन धेनु लिए"के पद के भाव के अलौकिक मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को गौ लोक की अद्भुत छटा में विराजित कर अलौकिक मनोरथ सिद्ध किया गया ..... सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री  विशाल बावा व लाल बावा ने "गोवर्धन ते आई गाय सब" के मनोरथ में गौ चारण के भाव से लाडले लाल प्रभु को  गोवर्धन पूजा चौक में गौ माता सम्मुख सुखपाल में बिरजा कर तत्पश्चात मोती महल चौक में गौ माता सम्मुख गोलोक की अद्भुत छटा में बिरजा कर प्रभु को लाड लड़ाए....
"आगे गाय,पिछे गाय,इत गाय,उत गाय" के भाव से श्रीजी प्रभु की हवेली हुई गौलोक मय...
श्री लाडले लाल प्रभु गौ माता सम्मुख विराजे गोवर्धन पूजा चौक में, श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा ने किया गौचारण के भाव से गौ पूजन.....
ग्वाल बालों ने गोवर्धन पूजा चौक में श्री लाडले लाल प्रभु एवं गौ माता सम्मुख गाया 'हिड गान'..
मोती महल चौक में गौ माता संघ सिंह मंडप में सिंहासन पर विराजे लाडले लाल प्रभु...
प्रभु के गौ चारण के भाव के मनोरथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब....

पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में अधिक मास के अवसर पर प्रभु के मनोरथ की अनवरत निरंतर आनंद की रसधार  बरस रही है।आज अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी  गुरुवार के पावन अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं गौ वत्सल श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।

श्रीजी प्रभु के अलौकिक मनोरथ में राजभोग दर्शन में श्रीजी प्रभु में"चांदी का बंगला" मनोरथ में प्रभु को उष्णकाल के श्रृंगार धरा श्रीजी प्रभु को चांदी के बंगले में किया विराजित ....... लाड़ले लाल प्रभु में राजभोग दर्शन में अलौकिक"बिराजत सगन कुंज की ओट"के मनोरथ में लाड़ले लाल प्रभु को तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने हरे भरे संघन कुंज की कंदरा में प्रभु को विराजित कर लाड लड़ाए....... श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में "आवत मोहन धेनु लिए"के पद के भाव के अलौकिक मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को गौ लोक की अद्भुत छटा में विराजित कर अलौकिक मनोरथ सिद्ध किया गया ..... सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने "गोवर्धन ते आई गाय सब" के मनोरथ में गौ चारण के भाव से लाडले लाल प्रभु को गोवर्धन पूजा चौक में गौ माता सम्मुख सुखपाल में बिरजा कर तत्पश्चात मोती महल चौक में गौ माता सम्मुख गोलोक की अद्भुत छटा में बिरजा कर प्रभु को लाड लड़ाए.... "आगे गाय,पिछे गाय,इत गाय,उत गाय" के भाव से श्रीजी प्रभु की हवेली हुई गौलोक मय... श्री लाडले लाल प्रभु गौ माता सम्मुख विराजे गोवर्धन पूजा चौक में, श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा ने किया गौचारण के भाव से गौ पूजन..... ग्वाल बालों ने गोवर्धन पूजा चौक में श्री लाडले लाल प्रभु एवं गौ माता सम्मुख गाया 'हिड गान'.. मोती महल चौक में गौ माता संघ सिंह मंडप में सिंहासन पर विराजे लाडले लाल प्रभु... प्रभु के गौ चारण के भाव के मनोरथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब.... पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में अधिक मास के अवसर पर प्रभु के मनोरथ की अनवरत निरंतर आनंद की रसधार बरस रही है।आज अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी गुरुवार के पावन अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं गौ वत्सल श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।

Badgaon, Udaipur | Jun 11, 2026

बड़गांव: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत फतहसागर झील में कायकिंग-कैनाईंग स्पर्धा हुई शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - Badgaon News