केशकाल: लो वोल्टेज की समस्या को लेकर हरवेल के किसानों ने केशकाल के पावर हाउस का किया घेराव
बड़ेराजपुर क्षेत्र के ग्राम हरवेल में बिजली संकट की समस्या को लेकर किसान परेशान है।सोमवार को हरवेल क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए और केशकाल के पावर हाउस के बाहर लो वोल्टेज की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घेराव किये।किसानो ने अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों की समस्या का समाधान करने आश्वासन दिया ।