केशकाल: वनमंडल केशकाल ने महुआ बीनने वालों से जंगल में आग न लगाने की अपील की, साप्ताहिक बाजारों में नुक्कड़ नाटक से कर रहे प्रचार
वर्तमान में महुआ इकट्ठा करने की दृष्टि से पेड़ों के नीचे ग्रामीणों द्वारा लगाई जाने वाली आग अनियंत्रित होकर फैल जाती है।वन विभाग ने अग्नि की रोकथाम विभागीय अमले,अग्नि सुरक्षा श्रमिक एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा टीम गठित कर रोकथाम की जाती है।क्षेत्र के प्रत्येक साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जागरूक कर रहे है।