केशकाल: घाट के दसवें मोड़ में बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदा, 1 गर्भवती महिला समेत 2 महिलाओं की मौत
NH30 केशकाल घाट के दसवें मोड पर सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने मोटर सायकल को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में बाइक में सवार एक गर्भवती महिला सहित एक अन्य महिला की मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया।जानकारी अनुसार बाइक सवार धनोरा क्षेत्र के थे जो कांकेर से सोनोग्राफी करवाकर घर लौट रहे थे।मृत महिला सात माह के गर्भ से थी। फिलहाल केशकाल पुलिस जांच में जुटी गई है।