केशकाल: केशकाल राजा तालाब में नहाने गया युवक पानी में डूबा, पुलिस और गोताखोरों की टीम ने निकाला शव, किया मर्ग कायम
केशकाल के राजा तालाब में मंगलवार की शाम एक युवक नहाने के दौरान तालाब ने डूब गया।केसकाल पुलिस और गोताखोर की टीम युवक की खोजबीन में लग गए।कड़ी मस्कत के बाद बुधवार को तालाब में डूबे युवक का शव बाहर निकाला गया। केशकाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।मृतक की पहचान रायपुर निवासी संजय यादव के रूप में की है जो केशकाल में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।