केशकाल: ग्राम करमरी के प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।कलेक्टर द्वारा कोंडागांव जिले के धनोरा तहसील के ग्राम करमरी निवासी सुनीता की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर माता मनीषा,पिता सन्नूराम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।