केशकाल: NH-30 केशकाल घाटी में चढ़ते वक्त पलटा विशालकाय ट्रेलर, घाट में फिर से लगा जाम
कोंडागांव जिले के केशकाल घाट में रविवार को फिर से जाम लग गया।जानकारी अनुसार चढ़ते वक्त विशालकाय ट्रेलर घाट में पलट गया। जिससे ट्रेलर में लदा भारी भरकम समान सड़क पर धराशायी हो गया जिसके चलते घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रेलर और सामान को उठाने का काम किया जा रहा है ।