नबीनगर: नबीनगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
नबीनगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजित हुई। अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की। जिसमें जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल हुए। सर्किल इंस्पेक्टर ने उपस्थित लोगों से कहा कि होली पर्व शांतिपूर्वक मिलजुल कर मनाएं। होली में हुड़दंग करने वाले व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।