सिंगरौली: कोल इंडिया लिमिटेड से ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता भोपाल में कप्तान के रूप में खेलेंगे पंकज कुमार वैश्य
कोल इंडिया लिमिटेड से ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता भोपाल में कप्तान के रूप में खेलेंगे सिंगरौली के पंकज कुमार वैश्य। कप्तान पंकज कुमार वैश्य ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त हो गया हूं और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।वॉलीबॉल मेरा प्रिय खेल है और मुझे यह अवसर मिला है कि मैं इसे एक नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं