सिंगरौली: खैरछन गांव में घर के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मोरवा थाना क्षेत्र के खैरछन निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक रामप्रवेश खैरवार पिता जीरजीधन खैरवार उम्र 27 वर्ष ने घर में रखी साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई है।युवक के शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति कई वर्षों से ठीक नहीं थी। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।