सिंगरौली: मकरोहर गांव में घर के अंदर झूला झूल रहे बच्चे के ऊपर झूला टूटकर गिरने से हुआ घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मकरोहर गांव में रतिराम शाह के घर में उसका 6 वर्षीय बच्चा झूला झूल रहा था। जहां अचानक झूला टूटकर बच्चे के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फ़ानन में जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया गया जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।