सिंगरौली: एनटीपीसी रिहन्द में CISF ने मनाया अग्निशमन सुरक्षा दिवस-2024, परियोजना प्रमुख ने जवानों को दिलाई शपथ
रविवार को सीआईएसएफ़ अग्निशमन शाखा द्वारा एनटीपीसी अग्निशमन केंद्र पर “अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें” के नारे के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 14 अप्रैल 1944 को बाम्बे डाकयार्ड में घटित भीषण अग्नि दुर्घटना में अग्निशमन के शहीदों की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज मेदिरत्ता रिहन्द परियोजना द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह-2024 का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में निरीक्षक/अग्नि अवधेश कुमार ने अग्निशमन सेवा दिवस के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी।