सिंगरौली: अवैध रेत परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर को जियावन पुलिस ने जब्त कर की कार्रवाई
जियावन थाना क्षेत्र के महान नदी से रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टै्रक्टर को पुलिस ने जप्त किया है। बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सुपेला में एक नीले रंग का बिना नम्बर का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर ट्राली में महान नदी से अवैध बालू लोड कर परिवहन करने के लिये जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस मौके पर तस्दीक कार्यवाही किया तो ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। एक नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर ट्राली में अवैध बालू लोड पाये जाने पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध थाना जियावन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।