सिंगरौली: एनसीएल की 9 खदानों को मिली 5 स्टार रेटिंग, कृष्ण शीला खदान देश में बना नंबर-1
देश में कोयले की 216 खुली खदानों और 150 अंडरग्राउंड कोयला खदानों की परफॉर्मेंस बेस्ट स्टार रेटिंग कोयला मंत्रालय ने जारी कर दी है। यह स्टार रेटिंग वित्त वर्ष 2022-23 की है। इसमें खुली खदानों में कृष्णशिला और अंडरग्राउंड ओरिएंट माइंस ने 5 स्टार रेटिंग में पहला स्थान हासिल किया है।आम बात यह है कि इस स्टार रेटिंग में एनसीएल के कृष्ण शिला खदान को फाइव स्टार रेटिंग में पहले भी इस खदान ने लगातार पिछले चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि को लेकर एनसीएल कर्मियों में भी खुशी की लहर व्याप्त है।