Breaking News : दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार विक्रम मंडल की मौत
दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर रामपुर चौक हटिया के पास सड़क हादसे में 26 वर्षीय विक्रम मंडल की मौत हो गई।
बताया गया कि विक्रम बाइक से रामपुर चौक हटिया से लौट रहा था। ब्रेकर के पास बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल विक्रम को आनन-फानन में दुमका सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विक्रम दुमका स्थित होंडा शोरूम में काम करता था। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
#DumkaNews #RoadAccident #JharkhandNews #Dumka #BreakingNews