ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर रोड पर बिना संकेतक और स्पष्ट मार्किंग वाले स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक हादसे का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क पर जा रही एक बाइक अचानक स्पीड ब्रेकर से उछल गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक चालक सड़क पर गिर गया और कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। पूरी घटना पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अचानक स्पीड ब्रेकर से उछली बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे एक बाइक सवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर रोड से गुजर रहा था।
इसी दौरान सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक उछल गई। बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक सड़क पर गिर पड़ा और कुछ दूरी तक घिसटता चला गया।
घटना के समय पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।
.
.
.
.
#GreaterNoida #GreaterNoidaWest #NoidaNews #SpeedBreaker #BikeAccident
Fatehabad, Agra | Nov 15, 2026