कासगंज, उत्तर प्रदेश। जनपद कासगंज के कस्बा मोहनपुरा में एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और खाई में उतर गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
डिवाइडर से टकराकर खाई में उतरी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा मोहनपुरा में सड़क पर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे खाई में उतर गई।
.
.
.
.
#Kasganj #KasganjNews #Mohanpura #BusAccident #RoadAccident
Fatehabad, Agra | Nov 14, 2026