मिर्ज़ापुर: संत नगर थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
संत नगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी अभिनंदन को कार्यालय पहुंचकर युवक पर छेड़छाड़ व परेशान करने का आरोप लगाया। महिला कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ में एक कमरा लेकर किराए पर रहती है। युवक से परेशान होकर एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।