मिर्ज़ापुर: कोलेपुर गांव में ओवरहेड टैंक के पास मिला विशाल अजगर, ग्रामीणों ने बोरे में भरकर वन विभाग को सौंपा
जिगना थाना क्षेत्र के कोलेपुर गांव स्थित ओवरहेड टैंक के पास एक विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार की दोपहर 12:00 बजे जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। जिगना प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अजगर को वन विभाग को सौंप दिया।