मिर्ज़ापुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई
बताते चले कि अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है उसीकड़ी में सोमवार को सुबह 9:00 बजे पुलिस लाइन मिर्जापुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे