मिर्ज़ापुर: बगैर डीएल ट्रैक्टर नहीं चलेंगे मिलाप में, बगैर परमिशन डीजे नहीं बजेगा, सीओ सिटी ने कमेटी से की वार्ता
नगर क्षेत्र में बगैर डीएल के भरत मिलाप में नहीं चलेंगे कोई ट्रैक्टर और बगैर परमिशन डीजे भी नहीं बजेगा। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न रामलीला कमेटी से बात की है। रामलीला कमेटी के पदाधिकरियों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा से शिकायत किया है। नगर विधायक ने पुलिस प्रशासन से पूर्व की भांति भरत मिलाप निकाले जाने का निर्देश दिया है। जिसको लेकर को सीओ सिटी ने वार्ता की है।