मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाने की विजयपुर निवासिनी विधवा महिला ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर गांव के दबंगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया
बताते चले कि सोमवार की दोपहर 1:00 एसपी को ज्ञापन सौंप कर विधवा महिला ने बताया कि। मेरे ही गांव के दबंग किस्म के लोग हैं जो की जबरदस्ती मेरी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर घर में घुसकर गाली देकर मारपीट रहे हैं संबंधित थाने चौकी पर जाने पर मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं एसपी से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए आई हुई हूं।