सहजनवा: बेलीपार में चोरी के ऑटो चुराने के आरोपी इश्तियाक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ चोरी का वाहन
जनपद गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया है। थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक संगीता की टीम ने आरोपी इश्तियाक पुत्र अब्दुल समद उर्फ झीनक, निवासी सराय मंडी थाना गोला को गिरफ्तार किया।