शाहजहांपुर: खन्नौत के पानी से प्रभावित परिवारों को स्टीमर से निकाला गया, पार्षद बोले- घबराने की जरूरत नहीं, प्रशासन और हम साथ हैं
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में बने मकानों तक पानी पहुंच गया। वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला लोदीपुर में करीब 17 परिवारों के घरों में पानी पहुंचने की स्थिति बनने पर पार्षद रूपेश वर्मा ने प्रशासन से संपर्क कर स्टीमर की व्यवस्था कराई। इसके बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान लोग जरूरी सामान और अपनी पालतू