कोंडागांव: कोंडागांव में राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की अनदेखी, प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जहां प्रदेशभर में उत्सव की धूम रही, वहीं कोंडागांव जिला कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की अनदेखी ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी। आज मंगलवार शाम 5 बजे तक प्रतिमा स्थल पर न दीप जलाया गया, न फूल-माला अर्पित की गई और न ही कोई सजावट की गई। प्रतिमा पर धूल जमी मिली, जिससे नागरिकों में नाराजगी है।