मल्लाबासनी के सरकारी स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रोपे पौधे
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान: विद्यालय परिसर सहित गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे 500 पौधे
डीडवाना।निकटवर्ती गांव मल्लाबासनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य चांदमल शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम प्रभारी नीतू कुमारी शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विद्यालय स्टाफ के डॉ. गणेश सैनी, दलीप कुमार, ममता डूडी, पीथाराम भाकर, अरबाज खान, प्रमिला कुमारी, तुलसी तेतरवाल और मोहम्मद तालिम ने भी पौधारोपण किया। सभी उपस्थित जनों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके बड़े होने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने न केवल स्कूल परिसर में हरियाली बिखेरी, बल्कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए गांव के मदरसे श्मशान भूमि स्थानीय मंदिर और तलाई (तालाब) क्षेत्र
जैसे सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी एक-एक पौधा लगाकर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
Didwana, Nagaur | Jul 10, 2026